Breaking News: सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर
By : Dev Verma
Breaking News: नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीए संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। यह निर्णय गठबंधन के नेताओं के बीच व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया, जिसमें उनकी अनुभवी नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण को आधार बनाया गया।