Breaking News: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर

By :  Vpb
Update: 2024-11-29 02:03 GMT

Breaking News: रायपुर: सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर की जमानत रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि वह मेडिकल ग्राउंड, जिसके आधार पर उन्हें जमानत दी गई थी, वह गलत साबित हो गई है।

Breaking News: इससे पहले जुलाई में किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि इस रिपोर्ट में गड़बड़ी थी, जिसके कारण राजधानी रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एक गॉस्ट्रो सर्जन की नौकरी चली गई। आरोपी डॉक्टर पर गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगा और सरकार ने उन्हें बर्खास्त करने के साथ एफआईआर भी दर्ज की थी।

Breaking News: गौरतलब है कि अनवर ढेबर को 8 जून को इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल भेजा गया था, और उसी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें जमानत मिली थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अनवर ढेबर की जमानत को रद्द कर दिया है।

Tags:    

Similar News