Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटेंगे कोच गौतम गंभीर, जानें क्या है वजह
By : Vpb
Border-Gavaskar Trophy: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पारिवारिक आपातकाल के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटने वाले है। हालांकि, वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले, जो कि 6 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाला डे-नाइट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया वापस पहुँच जाएंगे।
गंभीर ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने पर्थ में 295 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इस जीत में गंभीर ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर टीम की सफलता सुनिश्चित की, जबकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान उपलब्ध नहीं थे।
Border-Gavaskar Trophy: एक रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद पारिवारिक कारणों से भारत लौटने वाले है। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे।
Border-Gavaskar Trophy: भारतीय टीम अब बुधवार को कैनबरा जाएगी, जहां वह पिंक बॉल के लिए दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, लेकिन गंभीर इस अभ्यास मैच के दौरान मौजूद नहीं होंगे। फिलहाल, टीम एडिलेड टेस्ट की तैयारी में व्यस्त है, जहां ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।