Bird Hit Plen: नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सिंगापुर से विजयवाड़ा आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे तुरंत जांच के लिए रोका गया।

तकनीकी जांच के बाद मिली मंजूरी

विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जनसंपर्क अधिकारी श्रीहरि ने बताया कि पक्षी से टकराने की सूचना मिलने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया। जांच के दौरान विमान के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से पड़ताल की गई।

यात्रियों ने ली राहत की सांस

अधिकारियों के अनुसार, सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने और विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं मिलने के बाद उसे परिचालन की मंजूरी दे दी गई। इस प्रक्रिया के कारण उड़ान में करीब एक घंटे की देरी हुई। हालांकि, विमान और यात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित होने के बाद उड़ान को रवाना कर दिया गया। घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Tags: