Bhopal Accident: भोपाल: राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। बाणगंगा चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बस सहित आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक छात्रा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bhopal Accident: प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बाणगंगा चौराहे पर हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, वैन बाणगंगा घाटी की ओर से अत्यधिक रफ्तार में आ रही थी और सिग्नल पर रेड लाइट होने के बावजूद नियंत्रण नहीं पाया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि वैन के ब्रेक फेल हो गए थे। हादसे के समय वैन में कुछ महिलाएं भी सवार थीं। वैन ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक छात्रा वैन के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही।


Bhopal Accident: स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल से दो शवों को निकाला गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा न केवल ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का परिणाम है, बल्कि राजधानी में स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Tags: