Bengal Bullet Train: नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के लिए कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली को सिलीगुड़ी से जोड़ेगा। यह हाई-स्पीड रेल मार्ग लखनऊ, वाराणसी और पटना होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगा, जिससे यात्रा का समय घटकर लगभग छह घंटे रह जाएगा।

कोलकाता मेट्रो को मिलेंगी नई ट्रेनें

रेल मंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में कोलकाता मेट्रो के लिए नई पीढ़ी की 60 आधुनिक ट्रेनें शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से कोलकाता मेट्रो नेटवर्क में तेजी से विस्तार हुआ है और आने वाले समय में इसे और आधुनिक बनाया जाएगा।

एक लाख करोड़ रुपये का निवेश

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में करीब एक लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल के सभी जिलों को बेहतर रेल संपर्क से जोड़ना है। उन्होंने जिला प्रशासन को आवश्यक भूमि रेलवे को उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र-राज्य सहयोग से बढ़ेगी विकास की गति

बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से रेलवे परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। दोनों सरकारों ने बेहतर समन्वय के साथ रेलवे और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार पर सहमति जताई है।

Tags: