barabanki News: भाजपा नेता कार पार्किंग में युवती के साथ रोमांस करते पकड़े गए, 'डांसिंग कार' का वीडियो वायरल
barabanki News: भाजपा नेता कार पार्किंग में युवती के साथ रोमांस करते पकड़े गए, 'डांसिंग कार' का वीडियो वायरल
By : Anushka Singh
Update: 2024-08-12 04:44 GMT
barabanki News: बाराबंकी: शहर का प्रसिद्ध कालिका हवेली रेस्टोरेंट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक प्रेमी जोड़ा इनोवा कार में रोमांस करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में खास बात यह है कि जिस गाड़ी में कपल मौजूद है, उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
barabanki News: वायरल वीडियो और विवाद
barabanki News: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती कार के अंदर बैठे हुए हैं और रोमांस कर रहे हैं। इस कार का नंबर भी वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को समाजवादी पार्टी (सपा) की मीडिया सेल ने ट्वीट करते हुए साझा किया। उन्होंने टिप्पणी करते हुए लिखा, "कार पे लगा भाजपा का झंडा, कार के अंदर हो रही अश्लीलता, जिस गाड़ी पे भाजपा का झंडा, समझो उसमें बैठा शोहदा गुंडा।”
barabanki News: कालिका हवेली रेस्टोरेंट का पुराना विवाद
barabanki News: यह पहली बार नहीं है जब कालिका हवेली रेस्टोरेंट विवादों में आया हो। कुछ समय पहले, एक शख्स ने वेजिटेरियन खाना ऑर्डर किया था, लेकिन उसे मांसाहारी खाना परोस दिया गया। जब उसने इसका विरोध किया, तो रेस्टोरेंट कर्मियों ने उससे गाली-गलौज की और बात बढ़ने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उस शख्स के बेटे इशांत मिश्रा और भतीजे शौर्य मिश्रा की जमकर पिटाई की थी। बाराबंकी का यह रेस्टोरेंट अक्सर इसी तरह के विवादों के कारण सुर्खियों में बना रहता है, और अब एक बार फिर यह वीडियो वायरल होने के कारण चर्चा का विषय बन गया है।