रायपुर एयरपोर्ट पर खुलेगा बार-रेस्टोरेंट, रोजाना इतने घंटे होगा संचालित
By : Vpb
Update: 2024-11-10 00:45 GMT
रायपुर: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए जल्द ही बार-रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। आबकारी विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें एयरपोर्ट भवन के भीतर ही शराब बिक्री की अनुमति दी गई है। यह बार-रेस्टोरेंट प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक संचालित होगा।
देश के प्रमुख हवाई अड्डों जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में पहले से ही बार और रेस्टोरेंट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब रायपुर एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
इस बार-रेस्टोरेंट के संचालन के लिए एफएल-3 लाइसेंस की आवश्यकता होगी, जिसकी वार्षिक फीस 12 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आबकारी विभाग ने लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और जल्द ही इच्छुक संचालकों को लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे।