Andhra Pradesh: पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नायडू और पवन कल्याण ने किया सम्मान

श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री

By :  Vpb
Update: 2025-11-19 07:37 GMT

Andhra Pradesh: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सीएम नायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री का इस पवित्र स्थल पर आगमन देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा के योगदान और उनकी दिव्य शिक्षाओं को याद करना पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Andhra Pradesh: इसके बाद पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र मंदिर और महासमाधि में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी. किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे।

Andhra Pradesh: जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं बाबा के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित एक स्मारक सिक्का तथा विशेष डाक टिकटों का सेट जारी किया। पुट्टपर्थी कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Tags:    

Similar News