Air India: नई दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट कैंसिल

By :  Vpb
Update: 2025-07-03 02:33 GMT

Air India: नई दिल्ली: नई दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI103 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वियना में ईंधन भरने के लिए रुकी इस फ्लाइट में जांच के दौरान खराबी पकड़ में आई। इसलिए वियना से वॉशिंगटन की उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों को उतारकर होटल में ठहराने का इंतजाम किया गया। जिनके पास वैध शेंगेन वीजा था, उन्हें अगली फ्लाइट तक होटल में रुकने की सुविधा दी गई। बाकी यात्रियों के लिए ऑस्ट्रियाई अधिकारियों से मंजूरी मिलने तक व्यवस्था की जा रही है।

वॉशिंगटन से वियना होते हुए दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI104 भी रद्द कर दी गई। प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स में बुक किया गया और उनकी मर्जी के मुताबिक पूरा रिफंड भी ऑफर किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्री और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी रोज 1100 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाती हैं, जिनमें 1.5 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। हवाई क्षेत्र की बंदिश और भीड़ जैसी चुनौतियों के बावजूद, एयरलाइन ने सुरक्षित उड़ान के लिए कड़े कदम उठाने का वादा किया है।

Tags:    

Similar News