Create your Account
NHM strike: 33 दिनों बाद हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे एनएचएम कर्मी, सरकार ने मानीं चार मांगें, तीन पर बनी कमेटी
- Pradeep Sharma
- 20 Sep, 2025
NHM strike: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 33 दिनों से चल रही एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। देर रात हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। सरकार की ओर से एनएचएम कर्मियों की 10 में से 4 मांगों को
NHM strike: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 33 दिनों से चल रही एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। देर रात हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। सरकार की ओर से एनएचएम कर्मियों की 10 में से 4 मांगों को पूरी तरह मान लेने की घोषणा की गई। एनएचएम के 16 हजार से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर और आउटर के कई हेल्थ सेंटरों व लैब में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित थीं।
NHM strike: सरकार ने मानीं चार मांगें, तीन पर बनी कमेटी बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कर्मचारियों की कुल चार मांगों को तत्काल मान लिया गया है। इनमें सेवा शर्तों में सुधार और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसी प्रमुख बातें शामिल हैं। इसके अलावा तीन मांगों पर कमेटी बनाई गई है, जो इन पर विस्तार से तीन महीने में रिपोर्ट पेश करेगी। शेष तीन मांगों पर उच्च स्तरीय चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है।
NHM strike: ये 4 मांगे पूरी
1.5% की वेतन वृद्धि जुलाई 2023 से की मांग पूरी
2.30 दिनों का वैतनिक अवकाश की मांग पूरी
3.वार्षिक कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता मांग पूरी
4.कैशलेस चिकित्सा बीमा 5 लाख तक का मांग मानी गई
NHM strike: इन मांगों के लिए सरकार करेगी कमेटी का गठन
1.ग्रेड पे निर्धारण,
2.अनुकंपा नियुक्ति
3.स्थानांतरण की मांग पर कमेटी गठित
NHM strike: बर्खास्त और नोटिस पाए
कर्मियों को राहत सरकार ने हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की बहाली पर भी सकारात्मक रुख दिखाया है। जिन लोगों को एक माह का नोटिस जारी किया गया था, अगर वे वापस काम पर लौटते हैं तो उनके नोटिस को रद्द कर दिया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को राहत मिली है।
NHM strike: हड़ताल खत्म होने के फैसले से एनएचएम कर्मचारियों में संतोष है। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में कदम उठाया। दूसरी ओर, सरकार को भी राहत मिली है क्योंकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने से जनता की नाराजगी कम होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
- 3. AUS W vs ENG W T20 WC Final: खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 4. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

