Create your Account
Shooting At Jewish Prayer Site: अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला, विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने के बाद हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत
- Pradeep Sharma
- 13 Mar, 2026
मिशिगन(अमेरिका)। Shooting At Jewish Prayer Site: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के मिशिगन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में स्थित ‘टेंपल इजराइल’ सिनेनॉग को एक अज्ञात
मिशिगन(अमेरिका)। Shooting At Jewish Prayer Site: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के मिशिगन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में स्थित ‘टेंपल इजराइल’ सिनेनॉग को एक अज्ञात हमलावर ने निशाना बनाने की कोशिश की। Shooting At Jewish Prayer Site: सुरक्षा अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए हमलावर पर जवाबी गोलियां चलाईं जिससे उस बंदूकधारी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अब हमलावर की असली पहचान उजागर नहीं की है।
Shooting At Jewish Prayer Site: स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर ने सबसे पहले अपनी तेज रफ्तार गाड़ी को सिनेनॉग की इमारत से जानबूझकर और जोर से टकराया। जैसे ही गाड़ी रुकी उसने बाहर निकलकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में भारी अफरा-तफरी मच गई। जवाबी कार्यवाही में हमलावर की मौत हो गई।
Shooting At Jewish Prayer Site: यह घटना शुूक्रुवार सुबह तब हुई जब लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में व्यस्त थे और अचानक हुए धमाके की आवाज आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर की गाड़ी काफी तेज थी और वह सीधे मुख्य द्वार की ओर बढ़ती चली जा रही थी।
Shooting At Jewish Prayer Site: बता दें कि अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियां और एफबीआई पहले से ही हाई अलर्ट पर काम कर रही थीं। मिशिगन की गवर्नर ने जोर देकर कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर हमला करना मानवता और सभ्यता के लिए एक बहुत बड़ा कलंक है। उन्होंने समुदाय के लोगों से एकजुट रहने और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: थोड़ी देर में कोलकाता बनाम हैदराबाद का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट-मौसम- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
- 4. UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों को अब मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों को भी मिलेगा बढ़ा मानदेय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

