Create your Account
Rajasthan: अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान, जानें रिजल्ट की तारीख
Rajasthan: बारां: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की है। यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ की गई, जहां 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। देश की आठ अन्य विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन उपचुनाव होंगे।
Rajasthan: अंता सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। 1 अक्टूबर 2025 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 1136 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। दोनों दलों ने जोर-शोर से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Rajasthan: अंता सीट 1 मई 2025 से खाली है, जब बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द हुई। 2005 में उपसरपंच चुनाव के दौरान उन पर एसडीएम पर पिस्तौल तानने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी, और तीन साल की सजा के बाद उन्होंने मनोहर थाना कोर्ट में सरेंडर किया। हालांकि, मीणा ने सजा माफी के लिए दया याचिका दायर की है, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण उपचुनाव का रास्ता साफ हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 2. NCERT को मिला “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा, केंद्र का बड़ा फैसला, जानें शिक्षा और रिसर्च में क्या होगा बदलाव !
- 3. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
- 4. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

