Create your Account
Pre B.Ed. and Pre.D.El.Ed. Exam: इस दिन होगी प्रीबीएड और प्रीडीएलएड की परीक्षा, दिव्यांगों को मिलेगा सह लेखक
- VP B
- 29 Jun, 2024
रायपुर: सीजी व्यापमं द्वारा सारंगढ़ जिला मुख्यालय को प्रीबीएड और प्रीडीएलएड परीक्षा का परीक्षा केन्द्र
Pre B.Ed. and Pre.D.El.Ed. Exam: रायपुर: सीजी व्यापमं द्वारा सारंगढ़ जिला मुख्यालय को प्रीबीएड और प्रीडीएलएड परीक्षा का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसका परीक्षा दो पालियों में 30 जून को संपन्न होगा। व्यापमं की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/ से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें। जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने के लिए अनुमति दी जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
Pre B.Ed. and Pre.D.El.Ed. Exam: परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड / पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र / फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
दिव्यांग रख सकेंगे सह लेखक
Pre B.Ed. and Pre.D.El.Ed. Exam: सह लेखक की सुविधा उन्हीं परीक्षार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने इस परीक्षा के फॉर्म भरते समय सह लेखक की सुविधा चाही थी या ऑप्शन पर क्लिक किया होगा। इसके लिए निर्धारित शपथ पत्र के साथ परीक्षार्थी और सह लेखक को परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा।
Pre B.Ed. and Pre.D.El.Ed. Exam: सावधानी पूर्वक व्यापम ने परीक्षार्थियों को निर्देश में कहा है कि प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें ताकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा होगी। परीक्षार्थी काले या नीले बॉल पेन का उपयोग कर सकते हैं। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित है।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs SRH IPL 2026: LSG के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव, देखें
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम में गूंजेगी भारतीय कालगणना, काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
- 3. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
- 4. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

