Create your Account
Colombia Plane Crash: 110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 विमान क्रैश, दुर्घटना में 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका
- Pradeep Sharma
- 24 Mar, 2026
Colombia Plane Crash: बोगोटा (कोलंबिया)। Colombia Military Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें करीब 110 सैनिकों के मारे जाने की आशंका
Colombia Plane Crash: बोगोटा (कोलंबिया)। Colombia Military Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें करीब 110 सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान C-130 हरक्यूलिस था, जिसे बड़ी संख्या में सैनिकों और भारी सामान को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Colombia Plane Crash: न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में लगभग 110 सैनिक सवार थे, जो दो प्लाटून का हिस्सा बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद शुरुआती रिपोर्ट्स में सभी के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि करीब 20 सैनिकों को बचा लिया गया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Colombia Plane Crash: इक्वाडोर की सीमा के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना कोलंबिया के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो में हुई, जो इक्वाडोर की सीमा के करीब है। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरते समय ही क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद सेना की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
Colombia Plane Crash: कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद दर्दनाक घटना है। उन्होंने बताया कि सैन्य इकाइयां मौके पर मौजूद हैं और पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक सहायता और प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
- 2. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
- 3. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

