Create your Account
CG News : सहायक ग्रेड-3 पद के लिए लिखित परीक्षा 28 को, इन जिलों में बनाया गया केंद्र...
- Rohit banchhor
- 01 Jul, 2024
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पद के लिए प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पद के लिए प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में केन्द्र बनाया गया।
CG News : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाइट पर आवेदक द्वारा सहायक ग्रेड-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए थे। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापम के वेबसाईट पर परीक्षा के लिए पंजीयन व जिला चयन की प्रारंभिक तिथि 2 जुलाई तथा अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
CG News : नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम पंजीयन नंबर व परीक्षा केन्द्र जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट पर पंजीयन नहीं किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किये गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किये जाने की अनुमति नहीं होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 2. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 3. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

