Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पांच साल पुराने मोनो का फिर से इस्तेमाल, महापौर को मिली शिकायत पर कार्रवाई के आदेश

लेकिन हाल ही में पुराने मोनो का उपयोग फिर से देखने को मिल रहा है, जिससे नगर निगम और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पांच साल पुराने मोनो का फिर से इस्तेमाल, महापौर को मिली शिकायत पर कार्रवाई के आदेश
X
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की नगर निगम द्वारा पांच साल पहले बदले गए मोनो (लोगो) का फिर से शहर के साइन बोर्ड और गेंट्री पर इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पांच साल पहले नगर निगम के दो मछली और अशोक चक्र वाले मोनो को बदलकर राजाभोज के चित्र वाला मोनो अपनाया गया था। लेकिन हाल ही में पुराने मोनो का उपयोग फिर से देखने को मिल रहा है, जिससे नगर निगम और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


MP News : वार्ड 21 की पार्षद बनीता सोनी ने इस मामले की शिकायत महापौर मालती राय से की है। उन्होंने बताया कि शहर के व्यापम चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, राजभवन, रोशनपुरा, और पॉलीटेक्निक चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर दो मछली और अशोक चक्र वाले पुराने मोनो का उपयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद महापौर ने नगर निगम के अमले को तत्काल प्रभाव से इस गलती को ठीक करने और पुराने मोनो को हटाने का आदेश दिया है।


MP News : मोनो बदलने का निर्णय पूर्व महापौर आलोक शर्मा की परिषद में लिया गया था, जिन्होंने इसे नवाबी कालखंड का एक धब्बा कहकर राजाभोज के चित्र वाले मोनो को अपनाने की वकालत की थी। इस फैसले का उस समय भी विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया था, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष रहे मोहम्मद सगीर (अब दिवंगत) ने इसे नवाबी पहचान मिटाने का षडयंत्र करार दिया था।


MP News : पार्षद सोनी की शिकायत के आधार पर महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए टेंडर में शामिल कंपनी को निरस्त करने और लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। एमआईसी सदस्य जगदीश यादव ने कहा कि जल्द ही शहर के सभी पुराने मोनो हटाकर नया मोनो लगाया जाएगा ताकि इस गलती को सुधारा जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire