Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : बाघ के हमले से भैंस और उसके बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग...

CG News : साजिद खान, लोरमी। अचानकमार टाईगर रिजर्व के कोर जोन स्थित ग्राम छपरवा में दो दिन पहले एक बाघ ने भैंस व उसके बच्चे पर हमला कर दिया

CG News : बाघ के हमले से भैंस और उसके बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग...
X
CG News : साजिद खान, लोरमी। अचानकमार टाईगर रिजर्व के कोर जोन स्थित ग्राम छपरवा में दो दिन पहले एक बाघ ने भैंस व उसके बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना साटा पानी बीट क्रमांक 189-190 में बुढ़वा नाला के पास की है। भैंस के मालिक ग्राम पंचायत छपरवा के सरपंच मनोज यादव ने इसकी सूचना एटीआर प्रबंधन को दी जिससे मौके पर एसडीओ, रेंजर सहित सहायक परिक्षेत्राधिकारी ने मौके पर देखा तो बाघ के कई पगमार्क मिले है। जिसके बाद अधिकारियों ने बाघ के हमले से भैंस और उसके बच्चे की मौत की पुष्टि की, पीड़ित सरपंच ने मुआवजे की मांग की है।


CG News : उल्लेखनीय है कि अचानकमार टाईगर रिजर्व में लगातार बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में प्रयास किए जा रहे है, कुछ दिन पहले हुए बाघों की गणना में एटीआर में 10 बाघ होने की पुष्टि हुई है, बाघ भोजन के लिए लगातार शिकार कर रहे है, ताजा मामला छपरवा के साटा पानी बीट क्रमांक 189 190 में घटना घटित हुई है वहां पर अनेको पगमार्क मिले है जिससे आशंका जताई जा रही है कि एक से अधिक बाघ हो सकते है। घटना की पुष्टि के बाद अधिकारियों के द्वारा घटना स्थल पर ट्रैप कैमरे लगाये गऐ है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन के एसडीओ संजय लूथर ने घटना की पुष्टि की है, और कहा कि इस तरह की घटना लगातार हो रही है पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जा रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire