पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 2 जवानों की मौत, गहरी खाई में जा गिरी वाहन
| छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 2 जवानों की मौत
By : Anushka Singh
बलरामपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सामरी पाठ थाना क्षेत्र में पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 2 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक जवान और ड्राइवर घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News: सामरीपाठ थाना क्षेत्र के तुसरू आंबा में यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने की वजह से जवानों से भरी पिकअप खाई में पलट गई थी। बताया जा रहा है क करीब 8 से 10 फीट नीचे खाई में पिकअप पलट गई थी। घटना के वक्त पिकअप में ड्राइवर समेत कुल 4 लोग सवार थे।