Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rahul Gandhi: गृह मंत्री शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते

वे गाड़ियों के काफिले के साथ संसद आते हैं। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं ....

Rahul Gandhi: गृह मंत्री शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली: राहुल गांधी ने बुधवार को संसद भवन परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का साफ कहना है कि हम अमित शाह के भाषण को सुनना ही नहीं चाहते। मेरा 'हम' से मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह में हिम्मत ही नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा, 'हम बस जानना चाहते हैं कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं? किसने इसके आदेश दिए? लाठीचार्ज के आदेश किसने दिए? वो आदेश गृह मंत्रालय से दिए गए। क्या अमित शाह ने आदेश दिए या नहीं। अगर उन्होने इसके आदेश दिए तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे दोषी हैं और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिए तो भी उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे पद के योग्य नहीं हैं।'

पत्रकार के सवाल पर भी भड़के राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह 20 दिनों से संसद में नहीं आ रहे हैं। वे गाड़ियों के काफिले के साथ संसद आते हैं। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं कि कहीं कोई छात्र न आ जाए। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है।

अमित शाह बोले- हर सवाल का जवाब दूंगा

अमित शाह ने कहा कि मैं सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहा हूं। विपक्ष दोनों सदनों में कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं तीन बजे विपक्ष के सभी सवालों के जवाब दूंगा। मैं आज तीन बजे से कल तीन बजे तक भी बैठने के लिए तैयार हूं। मैं विपक्ष के हर सवाल का जवाब दूंगा और सच सामने आएगा।'


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire