UP Assembly Elections 2027: आजाद समाज पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, चंद्रशेखर ने 45 सीटों पर उतारे संभावित उम्मीदवार
UP Assembly Elections 2027

UP Assembly Elections 2027: लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनावी अभियान तेज करते हुए 45 विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों और प्रभारियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को गति देना है।
प्रभारियों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
जारी सूची में शामिल संभावित प्रत्याशियों और प्रभारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि समय रहते क्षेत्रवार तैयारी शुरू करने से चुनावी रणनीति को मजबूती मिलेगी
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है।
— Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP) July 31, 2026
नवनियुक्त सभी… pic.twitter.com/XsbUyhvWH2
सामाजिक संतुलन साधने पर जोर
पहली सूची में अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मुस्लिम और सिख समाज के नेताओं को प्रमुखता दी गई है। पार्टी ने दावा किया है कि बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर व्यापक सामाजिक गठजोड़ तैयार करने का प्रयास किया गया है।
आगे भी जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
आजाद समाज पार्टी ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी संभावित उम्मीदवारों और प्रभारियों के नाम घोषित किए जाएंगे। पार्टी फिलहाल संगठन विस्तार, जनसंपर्क और क्षेत्रवार चुनावी तैयारियों पर विशेष फोकस कर रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, 45 सीटों की यह पहली सूची विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी की रणनीति का शुरुआती कदम मानी जा रही है।


