नोएडा के ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में महिला के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो
महिला के साथ मारपीट
By : Vpb
Update: 2024-11-03 06:27 GMT
ग्रेटर नोएडा। ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में शुक्रवार रात महिला मित्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वायरल वीडियो में सूर्या भड़ाना नामक व्यक्ति को अपनी महिला मित्र के बाल पकड़कर थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोगों में आक्रोश है, जिसके बाद दादरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोसायटी परिसर में हुई, जहाँ भड़ाना अपनी महिला मित्र के साथ किसी निजी विवाद के चलते झगड़ते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के समय से जानते हैं। सोसायटी के निवासियों ने स्थिति को भांपते हुए बीच-बचाव किया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, भड़ाना ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहता है और घटना के दौरान दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुँच गई। दादरी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Full View