Top
Begin typing your search above and press enter to search.

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में जारी किया SSR का शेड्यूल, केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट, 30 नवंबर को ड्राफ्ट सूची, इस तारीख को आएगी फाइनल लिस्ट

30 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में जारी किया SSR का शेड्यूल, केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट, 30 नवंबर को ड्राफ्ट सूची, इस तारीख को आएगी फाइनल लिस्ट
X

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम घोषित किया है। इस अभियान के तहत 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों को सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 30 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

इन राज्यों में चलेगा अभियान

आयोग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) होगा। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के होने वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल पूरे करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे।

21 जनवरी को आएगी फाइनल सूची

निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 20 नवंबर तक पोलिंग बूथों का युक्तिकरण होगा। 30 नवंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होगी। इसके बाद 30 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

आयोग ने मुख्य सचिवों को पर्याप्त कर्मचारियों और संसाधनों की व्यवस्था करने को कहा है। CEO, DEO, ERO और BLO के पद खाली नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुनरीक्षण के दौरान आयोग की मंजूरी के बिना संबंधित अधिकारियों का तबादला भी नहीं किया जा सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire