एकनाथ शिंदे के बाद कौन हो सकता है महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? इस बीजेपी नेता का नाम सबसे आगे
| Eknath Shinde
By : Vpb
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका कार्यकाल आज समाप्त होने वाला है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए को शानदार सफलता मिली है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य विधानसभा में 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी ताकत दिखाई है। ऐसे में खबरें हैं कि मुख्यमंत्री पद इस बार बीजेपी के हिस्से में जा सकता है, और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए सबसे आगे हैं।
वहीं, शिवसेना भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और मंगलवार को पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने महाराष्ट्र में भी बिहार और हरियाणा की तरह ही शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि जैसे बिहार में कम सीटों के बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया, वैसे ही महाराष्ट्र में भी शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया जाएगा।"