शिकायत करने थाने पहुंची पत्नी, तो नाराज पति ने उठाया ये कदम, पढ़ें पूरी खबर...
इस बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-05 03:01 GMT
CG News : दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि जब पत्नी इसकी शिकायत करने थाने गई तो पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि मृतक की पहचान हीरालाल साहू 40 वर्ष के रूप में हुई है। वो घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। हीरालाल के एक बेटा और बेटी हैं। हीरालाल मकान बनाने का ठेका लेने का काम करता था। बताया जाता है कि हीरालाल और उसकी पत्नी के बीच पिछले 5-6 सालों से पट नहीं रही थी। आए दिन झगड़ा होने पर दोनों के बीच तलाक की स्थिति आ गई थी। पत्नी बार-बार तलाक मांग रही थी, लेकिन हीरालाल उसे तलाक नहीं दे रहा था।
CG News : इस बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोपहर 12.30 बजे के करीब पत्नी हीरालाल की शिकायत करने की बात कहकर थाने जाने के लिए निकली। वो थाने पहुंची भी नहीं थी कि उसका लड़का दौड़ता हुआ पहुंचा और बोला की पापा ने फांसी लगा ली है। जब पत्नी घर पहुंची तो देखा कि हीरालाल कमरे के अंदर फंदे पर झूल रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।