Viral video:जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुए हाथी, अहमदाबाद में मची अफरी तफरी, देखें VIDEO
| Viral video: अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यात्रा के बीच तीन हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
By : Pradeep Sharma
Viral video: अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यात्रा के बीच तीन हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि, समय पर हालात पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई।
Viral video: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान 17 हाथियों को शामिल किया गया था। ये हाथी यात्रियों के साथ शांति से चल रहे थे, लेकिन अचानक तीन हाथी बेकाबू हो गए। हाथियों को भागता देख श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर दौड़ने लगे। स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाथियों को काबू में कर लिया और उन्हें यात्रा से हटा दिया गया।
Viral video: देखें वीडियो:-