रायपुर के दिवसीय दौरे पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, NIT में "कल्पनाएं: बेहतर भारत निर्माण की" पर होगी चर्चा
By : Vpb
Update: 2025-01-21 02:42 GMT
रायपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में आयोजित होगा, जहां वह “कल्पनाएं: बेहतर भारत निर्माण की” विषय पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
इस दौरान उप राष्ट्रपति रायपुर NIT के छात्रों और युवा पीढ़ी से संवाद करेंगे और उनके विचार सुनेंगे। समारोह का आयोजन आज शाम 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में होगा।
इससे पहले, NIT रायपुर द्वारा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन की गई, जिसमें NIT के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. सुरेश हावरे ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।