UP News : सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा कोदहरा में दो सगी बहनों का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के वक्त परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
UP News : बता दें कि घटना गुरुवार की दोपहर 3 बजे के आसपास की है। गांव के निवासी सरवन खेती बारी करते हैं। उनकी दो पुत्रियां पायल 19 वर्ष मुस्कान 17 वर्ष और एक बेटा भी है। बताया जाता है कि सरवन व उनकी पत्नी, बेटा खेत में काम करने चले गए थे। दोनों बेटियां खाना बनाने को घर में रुक गई थी। परिवार वाले जब खेत से दोपहर का खाना खाने लौटे तो कमरे के छत में लगे कुंडे से एक ही साड़ी से दोनों का शव लटका हुआ पाया।

UP News : इसकी खबर लगते ही गांव में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा व पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags: