UP Crime : दो बेटियों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

यूपी के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Update: 2024-09-08 09:09 GMT
UP Crime : प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। धूमनगंज क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो बेटियों की चाकू से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर लटक कर जान दे दी। इस घटना से परिवार और पड़ोसियों में शोक और स्तब्धता की लहर दौड़ गई है।


UP Crime : बता दें कि मृतक लल्ला उर्फ मनीष, पेटिंग का काम करता था और रम्मन कापुरा में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को मनीष की पत्नी सिलाई-कढ़ाई के काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब वह वापस आई, तो देखा कि दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से अंदर झांका।

UP Crime : वहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। दोनों बेटियाँ खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं और मनीष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर महिला और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


UP Crime : डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतक की पत्नी भी इस स्थिति को लेकर कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की गहन जांच की जा रही है और फॉरेसिंक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
Tags:    

Similar News