एलपीजी गैस से भरी ट्रक पलटी, ड्राइवर की मौत, बड़ा हादसा टला
By : Vpb
Update: 2025-02-02 01:30 GMT
बालोद। छत्तीसगढ़ के पुरूर थाना इलाके के जगतरा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा हुआ। एलपीजी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसके बाद ट्रक पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
बड़ा हादसा होने से टला
हादसा इतना भीषण था कि यदि ट्रक में विस्फोट हो जाता, तो आसपास के क्षेत्र को भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि ट्रक में भरी एलपीजी गैस टंकियां सुरक्षित रहीं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगे जाम को हटाने और ट्रक को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई।