पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने उठाया ये कदम, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम...
पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-24 09:36 GMT
CG News : जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा क्षेत्र के देवरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रामनारायण जांगड़े नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मायके से नहीं लौटने के कारण नाराज होकर जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
CG News : बता दें कि घटना की शुरुआत 22 अक्टूबर को हुई, जब रामनारायण अपनी पत्नी चंद्रकली उर्फ बसंती को मनाने के लिए अपने बेटे के साथ जोरहा गांव गया था, जहां उसकी पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। करवा चौथ के दिन पत्नी को ससुराल वापस लाने में असफल रहने पर 23 अक्टूबर को रामनारायण देवरी गांव लौट आया।
CG News : नाराज और निराश रामनारायण ने पहले शराब का सेवन किया, फिर कीटनाशक पी लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसे तुरंत अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रामनारायण की मौत हो गई।
CG News : पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से रामनारायण के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।