Nokia 2360 Flip लॉन्च: SOS बटन दबाते ही 5 लोगों को जाएगा अलर्ट, Family Assist से दूर बैठे चेंज कर सकेंगे सेटिंग्स, जानिए प्राइस और फीचर्स
बुजुर्गों और बच्चों के लिए बनाया फोन
टेक डेस्क: स्मार्टफोन के दौर में HMD ने Nokia 2360 Flip फीचर फोन पेश किया है। इसे खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें फ्लिप डिजाइन, बड़ा कीपैड, दो स्क्रीन और इमरजेंसी SOS बटन दिया गया है।
Family Assist से दूर से कंट्रोल होगा फोन
इस फोन का खास फीचर Family Assist है। इसकी मदद से परिवार के सदस्य अपने Android या iPhone से फोन की सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं। वे नए कॉन्टैक्ट जोड़ने, वॉल्यूम बदलने और रिमाइंडर सेट करने जैसे काम कर सकेंगे। यह सुविधा SMS के जरिए काम करती है, इसलिए मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होगी। बच्चों के लिए School Mode और पैरेंटल कंट्रोल भी दिए गए हैं।
SOS बटन से 5 लोगों को अलर्ट
फोन के पीछे SOS बटन है। इसे 3 सेकंड दबाने पर तय इमरजेंसी नंबर पर कॉल जाएगी और 5 कॉन्टैक्ट को अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा।
दो स्क्रीन और 1450mAh बैटरी
इसमें 2.8 इंच की मुख्य और 1.77 इंच की बाहरी स्क्रीन है। फोन में 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी, QVGA कैमरा, FM रेडियो, USB Type-C और 3.5mm जैक मिलता है। यह 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है। कीमत और भारत में बिक्री की तारीख घोषित नहीं हुई है।