Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Samsung लॉन्च कर सकता है नए फोल्डेबल फोन, इन दो मॉडलों की हो रही टेस्टिंग! जानिए कब तक बाजार में आएगा

दो फोन्स की हो रही टेस्टिंग

Samsung लॉन्च कर सकता है नए फोल्डेबल फोन, इन दो मॉडलों की हो रही टेस्टिंग! जानिए कब तक बाजार में आएगा
X

टेक डेस्क: अगले साल यानी 2027 में Samsung अपने यूजर्स के लिए अपने फोल्डेबल फोन की सीरीज में एक नया मॉडल लॉन्च कर सकता है। ये दोनों ही फोन्स Galaxy Z Fold 9 का नया Plus या FE वेरिएंट हो सकता है। जानकारी के अनुसार कंपनी अभी इसके दो अलग-अलग वर्जन्स की टेस्टिंग कर रही है। दोनों के फीचर्स एक दूसरे से अलग हो सकते है। ऐसी पॉसिबिलिटी है कि कंपनी इनमें से सिर्फ एक ही फ़ोन बाजार में लाए। Android अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के टिप्स्टर लैन्जुक ने जानकारी दी कि- सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 9 वाइड के लिए दो डिजाइनों की टेस्टिंग चल रही है।

दो फोन्स की हो रही टेस्टिंग

सैमसंग के टेस्टिंग से गुजर रहे फोल्डेबल स्मार्टफोन के मॉडल को गैलेक्सी Z फोल्ड 9 वाइड प्लस के नाम से मार्किट में उतारा जा सकता है। वही दूसरा फोन गैलेक्सी Z फोल्ड 9 वाइड FE नाम के नाम से आ सकता है। Samsung जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है।

ये जानकारी ऐसे समय में आई है, जब Samsung को अपने ग्राहकों से गैलेक्सी Z फोल्ड 8 को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, कंपनी फ्लैगशिप मॉडल तक सीमित रहने के बजाय अपने वाइड फोल्डेबल डिजाइन के अलग-अलग वर्जन लॉन्च करके ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ सकती है।

प्लस वर्जन और FE मॉडल

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दोनो मॉडल को अलग-अलग तरह के खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, प्लस वर्जन वाला फ़ोन साइज में थोड़ा बड़ा हो सकता है। जिससे उपयोगकर्ता को वाइड स्क्रीन से अलग एक्सपीरिएंस मिल सके। वहीं FE वर्जन के साइज में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। फीचर्स दोनों के बराबर हो सकते है।

डिटेल नहीं आई सामने

Samsung ने इन मॉडल को लेकर कोई ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। इसी के चलते फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। इनके नाम भी अभी तय नहीं है। लॉन्च के समय इनमें बदलाव भी हो सकते है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire