टेक डेस्क: मोटोरोला ने जर्मनी के बर्लिन में चल रहे IFA 2026 में कई नए गैजेट्स पेश किए हैं। इनमें Motorola Edge 70 Plus स्मार्टफोन, Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच और Motorola Razr 70 का खास Swarovski एडिशन शामिल है। Edge 70 Plus में OIS के साथ 200MP मेन कैमरा दिया गया है। यह 10x सुपर जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 32MP AI कैमरा मिलेगा।

144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Moto Watch Ultra में LTE और eSIM

मोटोरोला ने Moto Watch Ultra भी पेश की है। यह Wear OS पर चलती है और LTE व eSIM सपोर्ट के साथ आती है। यानी फोन के बिना भी घड़ी से कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कंपनी ने Polar के साथ साझेदारी की है। वॉच में 1.5 इंच OLED डिस्प्ले और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसे IP68 और 5ATM रेटिंग मिली है।

Swarovski क्रिस्टल वाला Razr 70

कंपनी ने Motorola Razr 70 Swarovski Edition भी पेश किया। इसके बाहरी हिस्से और हिंज पर हाथ से लगाए गए Swarovski क्रिस्टल दिए गए हैं। इसके साथ Motorola ने 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाला नया Moto Snap वायरलेस चार्जर भी पेश किया है।

Tags: