टेक डेस्क: मैसेजिंग एप्प WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर लॉन्च करता रहता है। अब कंपनी ने चार नए फीचर पेश करने का ऐलान किया है। इसके जरिए उपयोगकर्ता ग्रुप सदस्य के लिए Status अपडेट, मैसेज Pin, न्यू मेंबर्स को पुराने मैसेज सेंड करने का ऑप्शन और Mentions and Replies नाम का नया चैट फिल्टर जैसे फीचर्स शामिल है।

इस फीचर के जरिए जरुरी और पुराने मैसेज ढूंढकर नए मेंबर को उस कन्वर्सेशन में शामिल करना आसान होगा। तो आइए आपको बताते है इन नए फीचर्स के बारे में...

1. WhatsApp Group में Pin कर सकेंगे मैसेज

व्हाट्सप्प उपयोग करता के लिए पिनिंग मैसेज बेहद खास है। इसके जरिया ग्रुप के किसी भी चैट को PIN कर के रख सकते है। यह फीचर ग्रुप के जरूरी अपडेट, जानकारी या निर्देश चैट विंडो में सबसे ऊपर दिखाई देते रहेंगे। इससे बार-बार पुराने मैसेज को स्क्रॉल करके ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नए अपडेट में मैसेज पिन रखने की समय सीमा भी बदल पाएंगे।

2. नए मेंबर्स को भेज सकेंगे पुरानी चैट हिस्ट्री

इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो, ये उनके लिए फायदेमंद है जो किसी नए मेंबर के जुड़ने के बाद उसके ग्रुप के पुराने मैसेज भेजे जा सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले ग्रुप चैट में नए मेंबर के नाम पर टैप करना होगा और जिस के मैसेज को शेयर करना है वो ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इसका फायदा ये होगा कि, नए मेम्बर्स को पुरानी बातचीत और जरूरी जानकारियों को आसानी से समझ पाएंगे।

3. Group में मिलेगा Status फीचर

WhatsApp अब ग्रुप चैट के लिए भी Status फीचर लॉन्च कर रहा है। इसकी मदद से ग्रुप मेंबर छोटे-छोटे अपडेट सीधे ग्रुप में शेयर कर सकेंगे। वहीं सभी मेंबर्स इन स्टेटस अपडेट को सीन कर पाएंगे और रिप्लाई भी दे सकेंगे। जिसे मेंबर पर्सनल WhatsApp Status भी रख सकेंगे।

4. Mentions and Replies फिल्टर

WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए नया Mentions and Replies फिल्टर पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स उन अनरीड मैसेज को आसानी से देख सकेंगे, जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है या जिनका रिप्लाई मिला है। यह फिल्टर @all मैसेज को भी सपोर्ट करेगा। यानी ग्रुप में सभी सदस्यों को मेंशन करके भेजा गया मैसेज भी इसमें दिखाई देगा। इससे कई ग्रुप में जुड़े यूजर्स को जरूरी मैसेज ढूंढने में आसानी होगी।

ये फीचर्स भी हैं उपलब्ध

WhatsApp पर Private Reply, Polls में Multiple Answers और Member Tags जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। Private Reply से किसी सदस्य को निजी जवाब दे सकते हैं। Multiple Answers में पोल के एक से ज्यादा विकल्प चुन सकते हैं, जबकि Member Tags से ग्रुप में अपनी भूमिका बता सकते हैं। इसके अलावा कंपनी पर्सनल प्रोफाइल पर Landscape Cover Image लगाने के फीचर की टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल यह सुविधा WhatsApp Business में उपलब्ध है।

Tags: