Tamil Nadu News :कार में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी...
हालांकि, सामूहिक आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-27 04:46 GMT
Tamil Nadu News : पुदुकोट्टई। तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में एक परिवार के 5 लोगों के शव कार में मिले हैं। स्थानीय लोगों ने त्रिची-कराईकुडी राष्ट्रीय राजमार्ग के नमनसमुद्रन में एक ही स्थान पर कार खड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और कार में एक साथ 5 शवों को देखकर हैरान हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tamil Nadu News : पुलिस ने आत्महत्या का संदेह जताया है। वहीं, पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मणिगंदन, उनकी पत्नी नित्या 48 वर्ष, उनकी मां सरोजा 70 वर्ष, बेटी निहारिका 22 और बेटे धीरन 20 के रूप में हुई है। वह सलेम जिले के स्टेट बैंक कॉलोनी का निवासी था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सुबह 9 बजे इलानकुडीपट्टी में एक मठ के सामने खड़ी कार देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुदुकोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
Tamil Nadu News : हालांकि, सामूहिक आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। धातु के कारोबार से जुड़े मणिगंदन ने हाल ही में कारोबार के लिए काफी कर्ज लिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कर्ज देने वालों या कारोबारी साझेदारों की ओर से उस पर कोई दबाव तो नहीं था।