Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 35 अंक फिसला, निफ्टी 24124 पर
| BSE सेंसेक्स 34.74 (0.04%) अंक फिसलकर 79,441.45 लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 18.11 (0.07%) अंकों की कमजोरी के बाद 24,123.85 पर बंद
By : Vpb
Share Market: व्यापार डेस्क: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुए। बैंक, ऑटो और एफएमसीजी सहित सभी क्षेत्रों में बिकवाली दबाव के बीच भारतीय हेडलाइन इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
Share Market: आज मंगलवार को BSE सेंसेक्स 34.74 (0.04%) अंक फिसलकर 79,441.45 लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 18.11 (0.07%) अंकों की कमजोरी के बाद 24,123.85 पर बंद हुआ। करोबारी सत्र का कारण बैंकिंग सेक्टर के शेयर बने। निफ्टी बैंक 0.77% की गिरावट के साथ 52,168.10 पर पहुंच गया। निफ्टी मिड कैप 100 भी 0.78% की गिरावट के साथ 55,854.70 के लेवल पर बंद हुआ।