दिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ पत्रकार का निधन, पत्रकारों ने जताया गहरा दुख...
अपने सहज और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले श्री चौबे भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-04 04:20 GMT
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार और जनतंत्र न्यूज़ के छत्तीसगढ़ प्रमुख नितिन चौबे का शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। अटैक पड़ने के बाद उन्हें न्यू राजेंद्र नगर स्थित मेडिशाइन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
अपने सहज और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले श्री चौबे भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। साथी पत्रकारों ने उनके निधन पर दुख जताया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।