Romance Scam : रांची। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 'रोज डे' के साथ हो चुकी है, और इस दौरान प्यार और रोमांस का जश्न मनाने वालों के लिए साइबर ठगों ने भी अपने जाल बिछाने शुरू कर दिए हैं। साइबर क्रिमिनल्स 'रोमांस स्कैम' के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने 'रोमांस स्कैम प्रीवेंशन वीक' अभियान शुरू किया है।

Romance Scam : I4C ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर लोगों से सवाल किया, "अगर आपका ऑनलाइन स्वीटहार्ट आपसे पैसे मांगे, तो आप क्या करेंगे?" इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि इस रोमांस सीजन में प्यार के नाम पर धोखा न खाएं। झारखंड पुलिस भी इस अभियान से जुड़कर लोगों को जागरूक कर रही है। हाल ही में रांची की एक युवती ने मैरिज साइट पर एक लड़के से बातचीत शुरू की। कुछ दिनों बाद लड़के ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसा हुआ बताकर युवती से 7 लाख रुपए ठग लिए। पैसे मिलने के बाद उसने अपना प्रोफाइल ही डिलीट कर दिया।

Romance Scam : साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन रोमांस के नाम पर होने वाले स्कैम में साइबर क्रिमिनल्स भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़कर उनसे पैसे ठगते हैं। I4C ने लोगों से अपील की है कि अगर वे ऐसे स्कैम का शिकार हों, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या 'साइबरक्राइम.gov.in' पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

Romance Scamसावधानी के टिप्स-
ऑनलाइन दोस्तों पर भरोसा करने से पहले उनकी पहचान की पुष्टि करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें। व्यक्तिगत जानकारी और फोटोज शेयर करने से बचें। अगर कोई आपसे पैसे मांगे, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इस वैलेंटाइन वीक में प्यार के साथ-साथ सतर्कता भी बरतें, ताकि आपका दिल न टूटे और आपका बैंक अकाउंट भी सुरक्षित रहे।

Tags: