RJ Simran: गुरुग्राम में फंदे से लटकी मिली RJ सिमरन की लाश, जांच में जुटी पुलिस
By : Vpb
Update: 2024-12-26 08:45 GMT
RJ Simran: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की मशहूर RJ यानी रेडियो जॉकी सिमरन ने गुरुग्राम में आत्म हत्या कर ली है. पुलिस को आत्महत्या की सूचना बुधवार को मिली. पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. सिमरन का परिवार आज सुबह ही गुरुग्राम पहुंचा था. मामला गुरुग्राम में सदर थाना क्षेत्र का है.
RJ Simran: मिली जानकारी के अनुसार, सिमरन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक रूम किराये पर लिया था. वह वहीं रहती थी. सिमरन मूलरूप से कश्मीर के नानक नगर की रहने वाली थी. एक मशहूर रेडियो चैनल में वह आरजे के रूप में काम करती थी. जिसे उसने हाल ही में छोड़ दिया था. जिसके बाद वो फ्रीलांसिंग वर्क करती थी. सिमरन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थी साथ ही वो मनोरंजन के लिए वीडियो भी बनाया करती थी. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.