Rajkot Airport: दिल्ली के बाद राजकोट एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, पैसेंजर पिकअप-ड्रॉप एरिया की छत ढही
| नई दिल्ली: गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां आज दोपहर एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा
By : Vpb
Rajkot Airport: नई दिल्ली: गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां आज दोपहर एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया में कैनोपी (छतरी) गिर गई. गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई.
Rajkot Airport: मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट टर्मिनल की छत पर पानी भर गया था. जिसे बाहर निकलने के लिए रखरखाव के कार्य के दौरान छत ढह गया. इस घटना में किसी के मरे जाने की जानकारी नही मिली है. राजकोट एयरपोर्ट पर मरम्मत का कार्य जारी है. आपको बता दें जुलाई 2023 में इसका लोकार्पण हुआ था.