Rajasthan News: राजस्थान में IPS अधिकारियों के तबादले, आदर्श सिद्धू बने पाली के नए SP
By : Vpb
Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान के कार्मिक विभाग ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादले के तहत आदर्श सिद्धू को पाली का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले कमान्डेंट, 12वीं बटालियन, आरएसी, दिल्ली में तैनात थे। उनकी जगह अब आईपीएस केवल राम राव को नियुक्त किया गया है, जो पहले पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (मानवाधिकार), जयपुर के पद पर कार्यरत थे। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, और दोनों अधिकारियों को जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Rajasthan News: देखें आदेश