Rajasthan News: राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर, सीकर सबसे ठंडा, 25 जिलों में स्कूल बंद, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

By :  Vpb
Update: 2026-01-09 11:07 GMT

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान में कोहरा कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली हवाओं ने सर्दी का असर और तेज कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर सीजन की सबसे सर्द रात रही। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जैसलमेर में भी इस सीजन पहली बार तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया।

Rajasthan News: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली। करौली में प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जालोर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 23.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Rajasthan News: शीतलहर के प्रभाव से बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और कोटा में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट और नागौर, सीकर, चूरू व झुंझुनूं में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan News: भीषण ठंड को देखते हुए राज्य के 25 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अलग-अलग जिलों में नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 9 से 12 जनवरी तक लागू रहेंगी। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News