Rajasthan Accident : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक में हुई भिड़ंत, 9 लोगों की गई जान...
| Rajasthan Accident : करौली। राजस्थान के करौली जिले के डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार के देर शाम बोलेरो और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई।
By : Rohit Banchhor
Rajasthan Accident : करौली। राजस्थान के करौली जिले के डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार के देर शाम बोलेरो और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों व 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजवीर सिंह चौधरी, करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील सिंह सहित चिकित्सा विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
Rajasthan Accident : बता दें कि बोलेरो सवार सभी लोग कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से ट्रक आ रहा था। तभी शाम करीब 5 बजे करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास भिड़ंत हो गई। मृतकों में ज्यादातर मंडरायल उपखंड के खिरखिन गांव के और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद लोगों घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।