Rajasthan Accident: खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल

By :  Vpb
Update: 2025-08-18 13:09 GMT

Rajasthan Accident: सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में हर्ष पर्वत की खाई में बीती रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। घायल महिला दिल्ली की रहने वाली है और जयपुर में नौकरी करती है। कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना, जीण माता थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया।

Rajasthan Accident: हादसा हर्ष पर्वत के वॉच टावर के पास आंतरी नाला में हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग खाटूश्यामजी और जीणमाता दर्शन के बाद हर्ष पर्वत जा रहे थे, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घायल महिला को सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल डिफेंस की टीम क्रेन की मदद से कार निकालने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हर्ष पर्वत, शेखावाटी का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां ऊंचाई और घुमावदार रास्तों के कारण हादसे होते रहते हैं।

Tags:    

Similar News