रायपुर के पूर्व महापौर पार्षद चुनाव हारे, इतने वोट से चुके

By :  Vpb
Update: 2025-02-15 03:00 GMT

रायपुर: रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। रायपुर नगर निगम की 60 सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन ने उन्हें मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रायपुर नगर निगम चुनाव में मौजूदा महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव हार गए हैं। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटों से यह चुनाव जीता है।

इस चुनाव में भाजपा की मजबूत प्रदर्शनी के साथ, पार्टी ने कई वार्डों में जीत दर्ज की है। मौजूदा महापौर एजाज ढेबर की हार से राजनीतिक दायरे में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। भाजपा के प्रत्याशी अमर गिदवानी ने अपनी जीत का श्रेय जनता के विश्वास और पार्टी के नेतृत्व को दिया है।

Tags:    

Similar News