शाहरुख खान को धमकी देने वाले रायपुर के वकील फैजान खान को मिली जमानत, दो सप्ताह पहले मुंबई पुलिस ने किया था गिरफ्तार
| Shah Rukh Khan: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा
By : Pradeep Sharma
मुंबई/रायपुर। Shah Rukh Khan: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी फैजान खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि 2 सप्ताह पहले धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
Shah Rukh Khan: बता दें कि आरोपी फैजान खान की गिरफ्तारी रायपुर से हुई थी, जहां उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले सप्ताह आरोपी फैजान खान को नोटिस भेजकर उसे 11 नवंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा था। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस लगातार सक्रिय थी और बीते सप्ताह ही नोटिस के माध्यम से आरोपी को चेतावनी दी गई थी जिसके बाद उनकी गिरफ्तार हुई थी।