Raipur Breaking : सिलेंडर से लोड पिकअप ने पुलिस वाहन को ठोका, थाना प्रभारी सहित 6 घायल...
| Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है।
By : Rohit Banchhor
Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। अभनपुर से लौट रहे टिकरापारा थाना की गाड़ी की गैस सिलेंडर से लोड पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा माना मोड़ के पास हुआ, जिसमें थाना प्रभारी सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा।
Raipur Breaking : बता दें कि यह दुर्घटना आज दोपहर के समय रायपुर के माना मोड़ के पास हुई। पिकअप गाड़ी ओवरटेक के प्रयास में थी, जिसके कारण यह टक्कर हुई। इस हादसे में टिकरापारा थाना के टीआई समेत 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत कार्य सड़क पर लगी जाम और अन्य अवरोधों को हटाने के लिए राहत कार्य जारी है।