Raipur Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ जवान को रौंदा, ग्रामीणों में आक्रोश...
| Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में आज दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सीआरपीएफ जवान को रौंद दिया।
By : Rohit Banchhor
Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में आज दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और चक्काजाम करने लगे।
Raipur Accident : सूचना पर मौके में पुलिस की टीम पहुंच गई है। वहीं ग्रामीणों ने घटनास्थल पर विधायक, कलेक्टर, और एसपी के तुरंत पहुंचने की मांग की है। मृतक जवान का नाम घोष साहू है। वहीं आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे है। पुलिस आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है।