PV Sindhu: घर लौटीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेल पाने के गुस्से में तोड़ दी दीवार ! सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दिन जानकारी

PV Sindhu

By :  Vpb
Update: 2026-03-03 11:08 GMT

PV Sindhu: नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दुबई में फंसने के बाद सुरक्षित रूप से बेंगलुरु अपने घर लौट आई हैं। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था, जिससे उन्हें कुछ समय तक वहीं रुकना पड़ा। अब घर पहुंचने के बाद सिंधू ने इंस्टाग्राम स्टोरी और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी है।

PV Sindhu: दरअसल, सिंधू अखिल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप (All England Open Badminton Championships) में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं और दुबई के रास्ते यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हालात बिगड़ने के कारण वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं और अंततः टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया।

PV Sindhu: पति वेंकट दत्ता ने ली चुटकी

घर लौटने के बाद वह सीधे अपने अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट पहुंचीं, जहां मरम्मत का काम चल रहा था और दीवारें टूटी हुई थीं। इस पर उनके पति वेंकट दत्ता ने मजाकिया अंदाज में एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि सिंधू ने “घर की दीवारों के खिलाफ हिंसा” चुनी है। सिंधू ने भी हंसते हुए जवाब दिया कि जब ऑल इंग्लैंड उनके स्मैश का अनुभव नहीं कर सका तो उन्होंने लिविंग रूम को ही बैडमिंटन कोर्ट बना लिया।



PV Sindhu: सिंधू बोली थैंक यू

सिंधू ने सोशल मीडिया पर दुबई प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हाल के दिन तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे। 28 फरवरी को उन्होंने अपने ठहरने की जगह के पास हुए धमाके का जिक्र करते हुए इसे डरावना अनुभव बताया था। अब सुरक्षित वापसी के बाद वह आराम कर आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी पर ध्यान देंगी।

Tags:    

Similar News